पचमढ़ी में महिलाएं चलाएंगी मप्र पर्यटन मंडल के होटल

blog-img

पचमढ़ी में महिलाएं चलाएंगी मप्र पर्यटन मंडल के होटल

छाया : ईटीवी

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटन विकास निगम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नया प्रयोग करने जा रहा है। पचमढ़ी के अमलतास होटल के संचालन की कमान महिलाओं को सौंपी जा रही है। यह पहला होटल होगा जिसके संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी। होटल में कार्यरत पुरुष कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर भेजा जाएगा। महिलाओं को रोजगार देने और सुरक्षित पर्यटन के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की विमेन संस्था के साथ मिलकर पर्यटन निगम यह प्रयोग कर रहा है। इसके लिए महिलाओं को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया चुका है। निगम सफल प्रयोग के बाद अन्य होटल में भी महिलाओं को अवसर देगा।

युवतियां करा रहीं जंगल की सैर, चला रहीं नाव 

पर्यटन से रोजगार की तरफ कई पहल की जा रही हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में युवतियां गाइड और सफारी वाहन चलाने का काम कर रही हैं। इसके जरिए महिलाओं की मजबूती का संदेश पर्यटकों के माध्यम से पूरे देश में जा रहा है। इसी प्रकार खरगोन के महेश्वर में भी पर्यटन बोर्ड ने अनूठी पहल करके नौका संचालन का जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है। महिलाओं को गाइड भी बनाया गया है. निगम की कोशिश है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराया जाए। पर्यटन विकास निगम के अनुसार मध्यप्रदेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों में लगभग 40% महिलाएं होती हैं।

पचमढ़ी में ये पहल सफल होने के बाद इसे अन्य राज्यों के होटलों में भी लागू किया जाएगा। जाहिर है इससे पचमढ़ी में महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। पचमढ़ी में ये देश का पहला होटल होगा, जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा।  इसका संचालन करीब 25 महिलाओं के हाथ में सौपा जाएगा।

पर्यटन निगम के एमडी इलैयाराजा टी ने बताया कि  पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विभाग की ओर से नवाचार किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को समान अवसर देते हुए मजबूत किया जाएगा। साथ ही यहां जो भी महिलाएं कार्यरत होंगी पहले उनका प्रशिक्षक करवाकर उन्हें दक्ष बनाया जाएगा।

सन्दर्भ स्रोत : ईटीवी/पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व