एनएसएस के राष्ट्रीय शिविर में मप्र का

blog-img

एनएसएस के राष्ट्रीय शिविर में मप्र का
प्रतिनिधित्व कर रहीं भोपाल की नमामी अरजरिया

राष्ट्रीय सेवा याजना (एनएसएस) द्वारा गुजरात के वलसाड में राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजित किया जा रहा जो कि 3 जुलाई तक चलेगा। इस शिविर में द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस (बीएसएसएस) की एनएसएस इकाई की स्वयंसेविका नमामी अरजरिया बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की ओर से मप्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।

 नमामी ने अब तक तीन इकाई शिविरों में भाग लेकर हर स्तर पर निष्ठा, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। वे राजगढ़ के पचोर में आयोजित राज्य स्तरीय शिविर में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इन शिविरों में उन्होंने टीम वर्क में न केवल सहभागिता निभाई, बल्कि स्वयं भी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। साथियों को हर मोर्चे पर सहयोग और प्रेरणा दी। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण जैसे अभियानों में सक्रिय योगदान दिया। साथ ही शिविर की हर गतिविधि में पूर्ण समर्पण और नेतृत्व दिखाया।

सन्दर्भ स्रोत : पीपुल्स समाचार

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान