कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकली मध्यप्रदेश की मुस्कान

blog-img

कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकली मध्यप्रदेश की मुस्कान

छाया- मुस्कान रघुवंशी के एफबी अकाउंट से

• 25 दिन में चार हजार किमी. सफर तय करने का लक्ष्य

मध्यप्रदेश के अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से 4 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगी. 25 दिन के सफर की शुरुआत 1 फरवरी को जम्मू से होगी. यह साइकिल यात्रा 6 राज्यों से होकर गुजरेगी और अंत में कन्याकुमारी पहुंचकर इसका समापन किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि महाना गांव के रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी 24 वर्षीय मुस्कान इससे पहले भी महिला सशक्तिकरण को लेकर 19 दिन में नर्मदा (परिक्रमा) की 3200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी है. इसके बाद से ही वो कश्मीर से कन्याकुमारी तक का साइकिल से सफर तय करने की तैयारी में लगी थी. यात्रा के दौरान मुस्कान प्रतिदिन करीब डेढ़ सौ किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाएगी. इस दौरान जगह-जगह महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इस यात्रा को पूरा करने के बाद मुस्कान ने आयरन मैन के लिए प्रयास करने का एक बड़ा लक्ष्य तय कर रखा है.

गत दिवस अशोकनगर की सुभाषगंज से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और शहर के रहवासियों की मौजूदगी में मुस्कान को इस साइकिल यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मुस्कान को रवाना करते के दौरान जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे जिनमें राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चैहान, कलेक्टर आर उमा महेश्वरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया शामिल थे. इस अवसर पर अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने मुस्कान को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

संदर्भ स्रोत- नवभारत टाइम्स/एमपी ब्रेकिंग न्यूज़

संपादन – मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।