मप्र की प्राची और सुशीला चानू को राष्ट्रीय खेल सम्मान,

blog-img

मप्र की प्राची और सुशीला चानू को राष्ट्रीय खेल सम्मान,
राष्ट्रपति के हाथों मिला अर्जुन अवॉर्ड

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश की चार खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया गया। इनमें दो महिला खिलाड़ी प्राची यादव (पैरा-केनोइंग) और सुशीला चानू (हॉकी खिलाड़ी) भी शामिल हैं , जिन्हें राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्राची यादव 

प्राची यादव वर्ष 2023 में हांगझू-चीन में आयोजित चौथे पैरा एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक, समरकंद-उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई पैरा कैनो चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक तथा वर्ष 2022 में पोलैंड में आयोजित आईसीएफ पैरा कैनो विश्व कप में एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। बचपन से ही दिव्यांग प्राची ग्वालियर की रहने वाली हैं वे लेवल-दो और वीएल-दो कैटेगरी में खेलती हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक और एशियाई गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अब तक चार विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्राची अब 2024 के पेरिस पैरालंपिक के लिए तैयारी कर रही हैं।

सुशीला चानू 

सुशीला चानू वर्ष 2023 में हांगझू-चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में एक कांस्य पदक, वर्ष 2022 में बर्मिंघम-यूनाइटेड किंगडम में आयोजित 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में एक कांस्य पदक और वालेंसिया-स्पेन में आयोजित एफआईएच नेशंस कप में एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली सुशीला चानू ने मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षक परमजीत बरार से हॉकी की बारीकियां सीखी है। 8 वर्ष तक मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी की खिलाड़ी रही सुशीला ने रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा दो एशियन गेम्स एक कॉमनवेल्थ गेम्स और तीन एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

सन्दर्भ स्रोत: देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व