मध्य प्रदेश - अब विवाहित बेटियों को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्त

blog-img

मध्य प्रदेश - अब विवाहित बेटियों को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्त

छाया : गुड न्यूज़ टुडे 

• शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला

भोपाल। मध्यप्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति अब विवाहित बेटियों को भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश में कर्मचारियों की मृत्यु होने पर विवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं थी। राज्य सरकार द्वारा अब दिवंगत कर्मचारियों की विवाहित बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति को हरी झंडी दी गई है। यही नहीं, सरकार ने इस नियम के तहत श्रद्धा मालवीय पुत्री आरएस राठौर तत्कालीन अपर संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के प्रकरण में पहली अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें सबसे बड़ा फैसला अनुकंपा नियुक्ति को लेकर किया गया है। शिवराज सरकार ने तय किया है कि दिवंगत कर्मचारियों की बेटी को भी अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिलनी चाहिए।

पहले केवल बेटों के लिए ही था प्रावधान 

उल्लेखनीय है कि अब तक मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति में केवल बेटों को ही नियुक्ति की पात्रता थी विवाहित बेटी को इसमें पात्रता नहीं थी, लेकिन अब बेटों के साथ विवाहित और अविवाहित बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता होगी

संदर्भ स्रोत – देशबन्धु

संपादन - मीडियाटिक

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।