मैनिट की प्रो. सविता दीक्षित और शोधार्थी

blog-img

मैनिट की प्रो. सविता दीक्षित और शोधार्थी
डॉ. हुमा कुरैशी ने बनाई कैंसर की दवा

छाया: प्रो. सविता दीक्षित 

• त्वचा कैंसर में रामबाण दवा को मिला पेटेंट

16 सप्ताह में एलोवेरा, गिलोय... की दवा से चूहों का मर्ज कम

प्रोफेसर और उनके शोधार्थियों के नाम 8 पेंटेंट

भोपाल। कैंसर...एक लाइलाज बीमारी। जिसका नाम सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ऐसा लगता है मानो, सब तबाह हो गया। इसी का एक प्रकार है त्वचा कैंसर। इसके इलाज को चुनौती मानकर दो साल पहले हर्बल दवाई तैयार करने के लिए शोध की पहल की मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के केमेस्ट्री डिपार्टमेंट ने की। प्रो. सविता दीक्षित ने शोधार्थी डॉ. हुमा कुरैशी के साथ पेड़-पौधों के तत्वों के सत (एक्स्ट्रेक्ट) निकालकर प्रयोग किए। उनकी मेहनत रंग लाई और स्किन कैंसर के इलाज के लिए हर्बल कम्पोजिशन तैयार हो गया। इस दवा को दक्षिण अफ्रीका से पेटेंट भी मिल गया

इन वनस्पतियों का इस्तेमाल

प्रो सविता दीक्षित  ने बताया, कैंसर के ट्यूमर त्वचा (स्किन) के नीचे होते हैं। इन्हें खत्म करने के लिए भारतीय मूल की वनस्पतियों से तत्व निकालकर मिश्रण तैयार किए गए। लैबोरेटरी स्केल पर हर्बल फॉर्मुलेशन बनाने के लिए एलोवेरा, गिलोय, नीम, गेहूं के जवारे (वीट ग्रास) और श्यामा तुलसी के आसवन से सत निकाले गए।

ये है फॉर्मुलेशन

वनस्पति                -    मिश्रण

एलोवेरा                  -   एलोइन

गिलोय                    -   स्टिग्मा स्टिरॉल

नीम                        -   पामेटीन

गेहूं जवारे                -   रूटीन

श्यामा तुलसी         -    क्योरसिटीन

सन्दर्भ स्रोत- प्रो.  सविता दीक्षित द्वारा प्रेषित 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व