पांडुखेड़ी की मनीषा धुर्वे को मिला

blog-img

पांडुखेड़ी की मनीषा धुर्वे को मिला
राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मान

छाया: देशबन्धु

इटारसी ग्राम पांडुखेड़ी की समाजसेवी महिला उद्यमी मनीषा धुर्वे को राष्ट्रीय जनजाति गौरव पखवाड़ा उत्सव में राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत सरकार के नई दिल्ली में स्थित नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया है। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने मनीषा धुर्वे को सम्मानित करते हुए उन्हें महिला उद्यमी होने एवं उनके कार्यों को प्रोत्साहन दिया तथा आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की बोली, भाषा, संस्कृति, वेशभूषा, परंपरा को स्वयं आदिवासी ही सुरक्षात्मक तरीके से संरक्षण संवर्धन कर सकते हैं। आज विलुप्त होने से मातृभाषा को बचाना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय, पद्मश्री उषा बारले, राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान विशेष निर्देशक प्रोफेसर नूपुर तिवारी, जनजाति मामलों, भारत सरकार के सारे अधिकारी एवं भारत के अनेकों राज्यों से आए आदिवासी उपस्थित थे।

संदर्भ स्रोत:  देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान