पैरा ओलंपिक खेलने पेरिस जायेंगी रजनी और

blog-img

पैरा ओलंपिक खेलने पेरिस जायेंगी रजनी और
पूजा, प्राची पहले ही कर चुकी हैं क्वालिफाई

भोपाल। फ्रांस के पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के देशभर से चयनित खिलाड़ियों में मध्य प्रदेश से तीन महिला खिलाड़ियों में भिंड की पूजा, ग्वालियर से प्राची यादव और रजनी झा शामिल हैं।

मप्र की पैरा कयाक पूजा ओझा और रजनी झा ने हंगरी पैरा वर्ल्ड कयाकिंग चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पेरिस पैरालिंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। प्राची यादव पहले ही पेरिस के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इस तरह इस बार पेरिस में भोपाल की छोटी झील का प्रतिनिधित्व सबसे ज्यादा रहेगा। यह तीनों खिलाड़ी भोपाल की छोटी झील से ही निकली हैं। इनके कोच हैं मयंक बताते हैं कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। पूजा ने केएल-1 कैटेगरी में आठवीं रैंक हासिल की है जबकि रजनी झा केएल-2 कैटेगरी में नौवें स्थान पर आईं।

प्राची का दूसरा ओलंपिक होगा

मप्र की स्टार कयाक प्राची यादव का यह दूसरा परा ओलंपिक होगा। वे टोक्यो ओलंपिक में भी उतरी थीं, लेकिन तब पोडियम तक नहीं पहुंच सकी थीं। इस बार उनके पोडियम तक पहुंचने की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही है। उन्हें भारत सरकार ने इसी वर्ष अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा है।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए