इंदौर की नम्रता बत्रा ने विश्व वुशू स्पर्धा में जीता रजत पदक

blog-img

इंदौर की नम्रता बत्रा ने विश्व वुशू स्पर्धा में जीता रजत पदक

छाया : ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के फेसबुक पेज से

इंदौर की नम्रता बत्रा ने वर्ल्ड गेम्स  2025 में महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में सेमीफाइनल में फिलीपींस की क्रिजन फीथ कोल्लाडो को 2-0 से हराकर पहली बार भारत के लिए वुशु में पदक पक्का कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत के साथ नम्रता अब ग्रैंड फिनाले में प्रवेश कर गई हैं और उन्हें कम से कम रजत पदक मिलना तय है। उनका फाइनल मुकाबला आगामी मंगलवार को होगा जहां वह स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

नम्रता भारत की पहली महिला व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1989 के बाद विश्व खेलों में कोई पदक जीता है। इसी के साथ 1989 के बाद पहली बार ऐसा मौका है जब भारत ने एक ही विश्व खेलों में दो पदक अपने नाम किए हैं।  

बता दें कि नम्रता एकलव्य अवॉर्डी राष्ट्रीय खेल एवं अंतरराष्ट्रीय वूशु स्पर्धा की पदक विजेता खिलाड़ी है। हाल ही में वे मास्को वूशु स्टार प्रतियोगिता 2025 रशिया हेतु भारतीय वूशु दल में शामिल थी, वहां भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

नम्रता भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता से प्रशिक्षणरत रही हैं एवं इंदौर की मूल खिलाड़ी हैं साथ ही वे उनके मूल प्रशिक्षक इंदौर के जिला वूशु संघ के सचिव सोनू जाटव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व