गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति

blog-img

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति
को सलामी देंगी मप्र की बेटियाँ

छाया चित्र : विकिमीडिया

• परेड में शामिल होने के लिए अभ्यास कर रहीं सभी एनएसएस वॉलंटियर्स

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भोपाल से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 4 वॉलंटियर्स गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी देंगी। महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए रानी लक्ष्मी बाई थीम पर आधारित परेड में शामिल होने के लिए सभी वॉलंटियर्स जमकर अभ्यास में कर रही हैं।

ऋतु राजा

सरोजिनी नायडू कॉलेज की छात्रा ऋतू राजा पिछले तीन साल से एनएसएस का हिस्सा हैं। प्रतिभाशाली ऋतु का परेड के लिए चयन नृत्य और गायन में उनकी प्रतिभा के आधार पर हुआ है।

अंजली नागोरे

बैतूल जिले के सोहागपुर की अंजली नागोरे गांव की पहली लड़की हैं, जो इस परेड में शामिल होंगी।  अंजली का सपना पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।

आइशा सिंह

बीबीए की पढ़ाई कर रहीं भोपाल की आइशा सिंह का चयन पहली बार में ही हो गया।  उनका चयन मालवा नृत्य, रानी लक्ष्मी बाई पर  अभिनय और एंकरिंग के आधार पर इस परेड के लिए किया गया है।

प्रियंका समुद्रे

गवर्नमेंट आर्ट्स और कॉमर्स नवीन कॉलेज की छात्रा प्रियंका समुद्रे को चौथी बार में सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि मैं पिछले 4 बार से गणतंत्र दिवस परेड के लिए कोशिश कर रही थी, लेकिन हर बार विफल हो जाती थी। मैंने हार नहीं मानी और इस बार कामयाब हो गई। अब परेड में शामिल हो रही हूं।

स्वाति मौर्य

कटनी के शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एम. ए. प्रथम वर्ष में अध्ययन रत छात्रा स्वाति मौर्य भी 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में सहभागिता करेंगी।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान