एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025: मप्र

blog-img

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025: मप्र
अकादमी की नीरू ढांडा ने जीते दो स्वर्ण

कजाकिस्तान के शिमर्केट शूटिंग प्लाजा में 16 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश खेल अकादमी की खिलाड़ी नीरू ढांडा ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। नीरू ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीतकर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नीरू ढांडा ने महिला शॉटगन ट्रेप व्यक्तिगत स्पर्धा में 43 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता।

ट्रेप महिला टीम स्पर्धा में भारतीय टीम की खिलाड़ियों नीरू ढांडा (117 अंक), आशिमा अहलावत (107 अंक) और प्रीति रजक (105 अंक) ने कुल 319 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। टीम ने चीन (301 अंक) और कुवैत (295 अंक) को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू  को लगातार 02 स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

भाई की जीत से हुई प्रेरित

नीरू की सहायक कोच रहीं महिमा विश्वकर्मा ने बताया कि नीरू के ममेरे भाई लक्ष्य शेरोन ने 2018 में एशियन खेलों में रजत पदक जीता था। इसके बाद से नीरू ने इस खेल में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी थी। नीरू ने 2019 में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी ज्वाइन कर लिया था। बताती हैं कि नीरू के घर पर परिवार की डबल बैरल बंदूक थी। इस बंदूक से नीरू ने टिन के डिब्बों में निशाना लगाने का अभ्यास किया। मध्य प्रदेश शूटिंग एकेडमी में खेल की बारीकियां सीखते हुए वे सटीक निशानेबाज बन गई। नीरू ने शूटिंग के गुर सीखने के बाद उपलब्धियों का सफर शुरू किया था। 2020 में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शॉटगन शूटिंग अंडर 21 में सिंगल व डबल मुकाबलों में स्वर्ण और रजत, गुजरात में 2022 में हुए राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, वर्ष 2023 में दिल्ली में हुई नेशनल चैम्पियनशिप में ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण जीता था। जनवरी में दिल्ली में ही नेशनल चैंपियनशिप में टीम इवेंट में तीन गोल्ड जीते थे।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व