बैडमिन्टन चैम्पियनशिप - मप्र की गौरांशी ब्राजील में

blog-img

बैडमिन्टन चैम्पियनशिप - मप्र की गौरांशी ब्राजील में
करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

छाया: नई दुनिया 

तीसरी विश्व बधिर युवा और 6वीं विश्व बधिर वयस्क बैडमिन्टन चैम्पियनशिप

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर की खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ब्राजील में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित तीसरी विश्व बधिर युवा एवं 14 से 25 जुलाई, 2023 तक आयोजित छठवीं विश्व बधिर वयस्क बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय टीम में शामिल गौरांशी शर्मा मध्य प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह ब्राजील के लिए रवाना हो गई है।

इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गौरांशी भारतीय दल के साथ ब्राजील के लिए रवाना हो गई हैं। पन्द्रह वर्षीय गौरांशी ने हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में बीस दिनी एडवांस कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा दिल्ली में एक से 8 जुलाई, 2023 तक आयोजित भारतीय कैंप में तैयारियों को अंतिम रूप दिया और वहां से ब्राजील के लिए रवाना हो गई।

गौरांशी ने लंबे समय तक भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में बैडमिंटन की बारीकियां सीखी हैं। इस दौरान गौरांशी ने जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश के लिए पदक अर्जित किए। बैडमिंटन के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए गौरांशी ने कुछ साल पहले ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी में प्रवेश लिया था और यहां आने के बाद वह लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

संदर्भ स्रोत - नई दुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।