ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट: प्रदेश की मुक्केबाज

blog-img

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट: प्रदेश की मुक्केबाज
जिज्ञासा ने स्वर्ण और मलिका ने जीता कांस्य

 छाया: एनडीटीवी

भोपाल। जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 20 से 23 जनवरी तक आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश की जिज्ञासा राजपूत और मलिका मोर ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।  

प्रतियोगिता में अकादमी की बॉक्सर जिज्ञासा राजपूत ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अकादमी की दूसरी बॉक्सर मलिका मोर ने 50 किलोग्राम भाग वर्ग में कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रौशन लाल से बॉक्सिंग खेल की बारीकियां सीख रही हैं।

जिज्ञासा देश को पहले भी दिला चुकी हैं स्वर्ण 

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जिज्ञासा राजपूत ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक देश को दिलाया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चार कांस्य पदक भी मध्य प्रदेश को दिलाए हैं।

खेलो इंडिया गेम्स की चैंपियन हैं मलिका

मलिका मोर 2017 से मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी में [रशिक्षण ले रही हैं। मलिका खेलो इंडिया गेम्स की चैंपियन हैं। नेशनल गेम्स गोवा में उन्होंने रजत पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया था।

संदर्भ स्रोत: एनडीटीवी

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व