56 की उम्र में स्टेट बैंक अधिकारी सुनीता

blog-img

56 की उम्र में स्टेट बैंक अधिकारी सुनीता
ने यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर पर फहराया तिरंगा

भोपाल, देशबन्धु। भारतीय स्टेट बैंक की भोपाल में पदस्थ अधिकारी और पर्वतारोही सुनीता सिंह ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा और स्टेट बैंक का ध्वज लहराया दिया है। सुनीता ने 24 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे इस शिखर को छूने में सफलता हासिल की। 

सुनीता सिंह इस चोटी पर चढ़ने वाली भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. इसके साथ ही वे माउंट एल्ब्रुस को फतह करने वाली करीब 56 साल की सबसे उम्रदराज भारतीय महिला भी हैं. यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है, जो दिखाती है कि उम्र केवल एक संख्या है, और मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. जबलपुर निवासी सुनीता फिलहाल स्टेट बैंक के भोपाल मुख्यालय में एजीएम पद पर कार्यरत हैं।

माउंट एल्ब्रुस की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई

माउंट एल्ब्रुस दक्षिण-पश्चिम रूस के काकेशस पर्वत में एक निष्क्रिय, बर्फ से ढका ज्वालामुखी है, जो अपनी 18,510 फीट की ऊंचाई  के कारण यूरोप का सबसे ऊंचा शिखर है। यह दुनिया के सात शिखरों में से एक है और ग्लेशियर से ढकी ढलानों पर चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के लिए जाना जाता है। इस शिखर पर फतह के लिए तकनीकी चढ़ाई कौशल और ऊंचाई के अनुकूल होने की आवश्यकता होती है। सुनीता ने इस चुनौती को स्वीकार कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इसे फतह किया।

पर्वतारोहण में प्रशिक्षण और अनुभव

सुनीता ने उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके पहले वे नेपाल के 6 हजार 119 मीटर ऊंचे माउंट लोबुचे (ईस्ट) शिखर पर भी सफलता पूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा लहरा चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। 56 वर्ष की उम्र में उनकी यह उपलब्धि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

सन्दर्भ स्रोत : देशबन्धु 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान