यूएन के सीओपी-29 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मध्यप्रदेश की डॉ. साक्षी भारद्वाज  

blog-img

यूएन के सीओपी-29 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मध्यप्रदेश की डॉ. साक्षी भारद्वाज  

छाया: हरिभूमि

भोपाल। अजरबैजान के बाकू आयोजित अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भोपाल की पर्यावरणविद डॉ. साक्षी भारद्वाज Dr. Sakshi Bhardwaj भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साक्षी मध्यप्रदेश से इकलौती सदस्य के तौर पर चुनी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण Environmental Protection की दिशा में कार्य करने के लिए डॉ. साक्षी को राज्य युवा पुरस्कार सम्मान state youth award से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वे भोपाल से स्वच्छता भारत के लिए भोपाल नगर निगम Bhopal Municipal Corporation की ब्रांड एम्बेसडर Brand Ambassador भी हैं। डॉ. साक्षी ने 2018-2019 में 450 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रजाति के 6000 से भी ज्यादा पौधे लगाएं हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करने की यह उपलब्धि देश के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे लाने में अहम भूमिका निभाएगी।

संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से चयन

संयुक्त राष्ट्र संघ united nations की ओर से भारत से इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन international climate change conference के लिए देशभर से 18 लोगों का चयन किया गया है, जिसमें डॉ. साक्षी भारद्वाज मध्यप्रदेश से एकमात्र प्रतिभागी हैं। डॉ. साक्षी भारद्वाज सम्मेलन में पर्यावरण को लेकर भारत के विचार, पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलवास के कार्य, बायोडायवर्सिटी, माइकोफोरेस्ट्री, ग्लोबल वार्मिंग, एग्री वोल्टाइक फ़ार्मिंग विषयों पर अपनी बात रखेंगी।

ये भी पढ़ें

https://swayamsiddhaa.com/kaun-kya-hai/NDMz

संदर्भ स्रोत : हरिभूमि

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान