छाया: नई दुनिया
• विश्व में तीन और एशिया में सिर्फ एक स्टूडेंट आकांक्षी का किया गया है चयन
• पिछले महीने भी आकांक्षी को 20% मेरिट स्कॉलरशिप मिली थी
ग्वालियर। विश्व में दूसरे नंबर पर आने वाले लंदन बिजनेस स्कूल (एलबीएस) में 100 फीसदी स्कॉलरशिप के लिए ग्वालियर की आकांक्षी वैश्य को चुना गया है। आकांक्षी लंदन बिजनेस स्कूल से मास्टर इन मैनेजमेंट की पढ़ाई करेंगी, जो एमबीए के समकक्ष है। यह विश्व में दूसरे नंबर का कोर्स माना जाता है, जबकि पहले पर एचइसी पैरिस है। खास बात यह है कि लंदन बिजनेस स्कूल की इस स्कॉलरशिप के लिए विश्व में से तीन बच्चों का चयन किया गया है, जिसमें एशिया में से अकेली आकांक्षी वैश्य हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि देश से पहली बार किसी को इस तरह की लेड लॉस स्कॉलरशिप मिली है। इसके अंतर्गत आकांक्षी की पूरे साल भर की फीस (करीब 50 लाख रुपए) एलबीएस की ओर से ही दी जाएगी। आकांक्षी लंदन बिजनेस स्कूल से मास्टर इन मैनेजमेंट की पढ़ाई करेंगी, जो एमबीए के समकक्ष है। यह विश्व में दूसरे नंबर का कोर्स माना जाता है, जबकि पहले पर एचइसी पेरिस है। आकांक्षी ने बताया कि पेरिस में फ्रेंच भाषा के चलते वहां एग्जाम नहीं दिया था। मास्टर इन मैनेजमेंट की पढ़ाई के चयन के लिए चार से पांच टेस्ट देना होते हैं। ये एक वर्ष का कोर्स है और इसके लिए अगस्त से क्लासेस लगेंगी। ये पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्य अनुभव के लिए यूरोप में ही एक वर्ष जॉब कंसल्टिंग में काम का अनुभव लेने के बाद ग्वालियर में आकर काम करूंगी। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी मुझे 20 फीसदी मेरिट स्कॉलरशिप प्रदान की गई थी।
नेतृत्व कौशल है चयन का मापदंड
लंदन बिजनेस स्कूल (एलबीएस) में चयन के मापदंड के बारे में आकांक्षी ने बताया कि इसके लिए लीडरशिप को महत्ता दी जाती है। इसके अलावा विद्यार्थियों में सह शिक्षा गतिविधियों को भी परखा जाता है।
ये उपलब्धियां भी
इससे पूर्व आकांक्षी एसआरएम चैन्नई से ऑलराउंडर स्टूडेंट का अवॉर्ड भी ले चुकी हैं। इसके साथ ही उनके स्टार्टअप वर्कीफाई को आंध्रप्रदेश के ट्रिपलआइटी सिरी की ओर से 7 लाख रुपए का अनुदान भी मिल चुका है।
संदर्भ स्रोत: पत्रिका



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *