बॉल गर्ल से वर्ल्ड कप तक-क्रांति

blog-img

बॉल गर्ल से वर्ल्ड कप तक-क्रांति

छाया : इंडिया डॉट कॉम 

भोपाल, देशबन्धु। बुंदेलखंड की धूल भरी गलियों में जहां लड़कियां खेलों से ज्यादा सपनों में सीमित कर दी जाती हैं, वहीं एक छोटी सी लड़की ने अपने हौंसलों से इतिहास रच दिया है। वो लड़की जो कभी क्रिकेट मैदान में बॉल उठाया करती थी आज क्रिकेट के मैदान में भारत के लिए विकेट चटका रही है।

बॉल उठाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक का सफर

छतरपुर जिले के छोटे से गांव घुवारा के एक सामान्य परिवार में जन्मी क्रांति गौड़ आर्थिक तंगी और सामाजिक बंदिशों के बीच पली-बढ़ी। इस बेटी का सपना था अपने देश के लिए खेलना। बचपन में जब गांव में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता होती थी तो क्रांति वहां बॉल गर्ल बनकर गेंद उठाया करती थी। किसी ने सोचा नहीं था कि यह लड़की एक दिन भारत की विश्व विजेता टीम का हिस्सा बनेगी। 

 मुश्किलों से टकराने वाली बेटी 

क्रांति के पिता एक पुलिसकर्मी थे, 2012 में नौकरी छूटने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। घर की हालत ऐसी थी कि क्रांति को कक्षा आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी, पर उसने हार न मानते हुए बैट और बॉल को अपना भविष्य बना लिया। वर्ष 2017 में क्रांति ने सांई क्रिकेट एकेडमी छतरपुर में कोच राजीव बिल्थारे की देखरेख में ट्रेनिंग शुरू की। कोच ने उसकी प्रतिभा पहचानी, फीस माफ की और खेल सामग्री से लेकर रहने की व्यवस्था तक खुद की।

गांव की मिट्टी से अंतर्राष्ट्रीय मंच तक 

धीरे-धीरे क्रांति ने टेनिस बॉल क्रिकेट से लेकर लेदर बॉल क्रिकेट तक का सफर तय किया। वर्ष 2023-24 में उसने मध्यप्रदेश की सीनियर टीम में जगह बनाई और अगले ही सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन से एमपी को पहला घरेलू वनडे खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनकी काबिलियत देखकर डब्ल्यूपीएल - 2025 की नीलामी में यूपी वॉरियस 5 टीम ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई और श्रीलंका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे खेला। इंग्लैंड दौरे में उन्होंने इतिहास रचा 6 विकेट मात्र 52 रन लिए और इतिहास रचते हुए भारत को बड़ी जीत दिलाई।

भारत की विश्व विजेता क्रांति

वर्ष 2025 के आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारत ने 47 साल बाद विश्व खिताब जीता और इस ऐतिहासिक जीत में क्रांति गौड़ का योगदान निर्णायक रहा। उनके शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 करोड़ का पुरस्कार देने की घोषणा की है। क्रांति आज हजारों बेटियों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। उनकी कहानी बताती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई सपना छोटा नहीं होता। उन्होंने साबित किया कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मेहनत और विश्वास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। यह है मध्यप्रदेश की शेरनी क्रांति गौड़ की कहानी- जिसने अपने जुनून, मेहनत और हिम्मत से न केवल क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचा, बल्कि भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया।

सन्दर्भ स्रोत : देशबंधु 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़
न्यूज़

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़

शूटिंग की कई प्रतियोगिताओं में जीते पदक, प्रदेश की अर्हमना तनवीर के ओलंपिक की ओर बढ़े कदम

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत
न्यूज़

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत

नेत्र रोग विशेषज्ञ होते हुए खेल जगत में बनाई अलग पहचान

इंदौर की अमी कमानी ने जीता महिला
न्यूज़

इंदौर की अमी कमानी ने जीता महिला , राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब

देश की दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में अमी ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन को मात द...

छेड़छाड़ की घटना से बदली जिंदगी, अब
न्यूज़

छेड़छाड़ की घटना से बदली जिंदगी, अब , छात्राओं को आत्मरक्षा सिखा रही हैं अन्या

छोटी उम्र, बड़ा संकल्प:  12वीं की छात्रा अन्या सांघवी बनीं छात्राओं की प्रेरणा