खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 रुबीना फ्रांसिस ने जीता रजत

blog-img

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 रुबीना फ्रांसिस ने जीता रजत

छाया : वाराणसी न्यूज 

भोपाल मध्यप्रदेश की स्टार पैरा शूटर रुबीना फ्रांसिस ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (Khelo-India-Para-Games-2025) में 10 मीटर एयर पिस्टल (air pistol ) वीमेन SH-1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। 

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में रविवार तक मप्र के खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण, 04 रजत और 01 कांस्य पदक के साथ कुल सात पदक अर्जित किये हैं। अभी एथेलेटिक्स, शूटिंग, टेबल टेनिस, पावरलिफ्टिंग के मुकाबले शेष है। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के दल में 24 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और एस्कोर्ट सहित कुल 40 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहा है। इस बार खिलाड़ियों से ज्यादा पदक अर्जित करने की उम्मीद है।

बता दें कि रुबीना अपनी सटीक निशानेबाजी के लिए जानी जाती हैं। अर्जुन अवॉर्डी (पैरा-शूटिंग) इस खिलाड़ी का सफर युवाओं को प्रोत्साहितकरने वाला है। 1999 में जन्मीं रुबीना बचपन से ही रिकेट्स नामक बीमारी से जूझ रही हैं, जिससे वह 40 प्रतिशत दिव्यांग हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता को कभी अपने रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया। उनके टैलेंट की पहचान 2014 में सेंट एलॉयसिस स्कूल में हुए टैलेंट सर्च प्रोग्राम में हुई, जिससे उन्हें पैरा शूटिंग में अपनी प्रतिभा का एहसास हुआ। 2015 में रुबीना एमपी शूटिंग अकादमी में पहुंची, जहां कोच जेपी नौटियाल के मार्गदर्शन और प्रसिद्ध कोच जसपाल राणा के छोटे भाई सुभाष के मार्गदर्शन में उसने खूब तरक्की की। वर्तमान में रुबीना फ्रांसिस मुंबई में आयकर विभाग में अधिकारी के पद कार्यरत है।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।