व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा

blog-img

व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा

मध्य प्रदेश के खंडवा की बेटी विशाखा पाराशर ने साबित कर दिया कि जीतने के लिए पैरों की नहीं, इरादों की जरूरत होती है। व्हीलचेयर पर बैठकर उन्होंने नेशनल स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और अब वह मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। 

कानपुर में आयोजित नेशनल स्टेट चैंपियनशिप में विशाखा ने व्हीलचेयर कैटेगरी के डॉट गेम्स (प्वाइंट गेम) में शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच उनका निशाना सबसे सटीक रहा और उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब अगला पड़ाव मलेशिया है, जहां वह भारत की जर्सी पहनकर उतरेंगी।

सपना हुआ सच 

विशाखा का सपना था कि वह भारत के लिए खेलें। आज उनकी जर्सी के पीछे ‘INDIA’ लिखा है। वह कहती हैं “मैं चल नहीं सकती, लेकिन मैंने खुद को कभी कमजोर नहीं माना। अब मैं देश के लिए खेलूंगी और पूरी कोशिश करूंगी कि तिरंगा ऊंचा लहराए।”

एक सड़क हादसा, जिसने बदल दी जिंदगी 

कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना के बाद वह चलने में असमर्थ हो गईं। यह किसी को भी तोड़ सकता था, लेकिन विशाखा ने हार नहीं मानी और व्हीलचेयर को ही अपनी ताकत बना लिया।

अब बच्चों को सिखाएंगी जीत का मंत्र

विशाखा खंडवा में एक अकादमी खोलना चाहती हैं, जहां दिव्यांग और सामान्य, दोनों तरह के बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनका मानना है कि “यह दिमाग का खेल है, ज्यादा खर्च नहीं है। अगर बच्चे खेलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।” 

सन्दर्भ स्रोत/छाया : न्यूज 18

सम्पादन : मीडियाटिक

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार
न्यूज़

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

 ‘दीदी चिप्स’ बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल मप्र से कर्नाटक-गुजरात तक फैला व्यवसाय

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की
न्यूज़

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की , ट्रांसमिशन व्यवस्था, 24×7 अलर्ट मोड में टीम

ट्रांसमिशन लाइन से लेकर सबस्टेशन तक संभाल रहीं जिम्मेदारी, मुस्तैदी से बनी रहती है निर्बाध बिजली सप्लाई

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी
न्यूज़

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी , के बाद यूपीएससी में भी रचा इतिहास

तेंदूखेड़ा की एसडीएम पूजा सोनी ने UPSC में हासिल की 249वीं रैंक

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन
न्यूज़

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन

पार्ट टाइम जॉब कर पूरी की पढ़ाई, दिल्ली की कबड्डी एकेडमी में कर रही हैं ट्रेनिंग

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत
न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत

उज्जैन की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा