नई पीढ़ी को मोहिनीअट्टम की

blog-img

नई पीढ़ी को मोहिनीअट्टम की
विरासत से जोड़ रहीं कविता शाजी

छाया : कविता शाजी के फेसबुक अकाउंट से 

आज के तेज़-तर्रार संगीत और आधुनिक नृत्य के दौर में जहां बच्चे अक्सर पश्चिमी शैली के नृत्य में अधिक रुचि दिखाते हैं, वहीं शहर की प्रसिद्ध नृत्यांगना कविता शाजी शास्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में जुटी हैं। उनका मानना है कि बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन और विश्वास मिले, तो वे शास्त्रीय कला की गहराई और सौंदर्य को पूरी तरह से समझ सकते हैं।

22 साल से सिखा रही नृत्य की बारीकियां 

कविता शाजी ने पिछले 22 वर्षों से बच्चों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियां सिखाने की न केवल जिम्मेदारी ली है, बल्कि वह इसे एक मिशन मानती हैं। उनका उद्देश्य है कि नृत्य के माध्यम से बच्चों को धैर्य, समर्पण और अनुशासन सिखाया जाए। उनकी एक खास बात यह भी है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त में नृत्य सिखाती हैं। उनका मानना है कि "अगर किसी बच्चे में प्रतिभा है, तो उसकी आर्थिक स्थिति कभी भी उसकी राह में रुकावट नहीं बननी चाहिए।"

बड़ी पहचान बना चुके छात्र

कविता शाजी के विद्यार्थियों में से कई ऐसे हैं, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे स्टेज पर नृत्य करेंगे। आज, इन बच्चों ने बड़े मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है और कई ने देश-विदेश में पहचान बनाई है। एक खास उदाहरण के तौर पर, उनकी एक छात्रा ने यूएस के एक प्रमुख कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

नृत्य के प्रति विशेष दृष्टिकोण

कविता का मानना है कि शास्त्रीय नृत्य केवल शारीरिक गति नहीं, बल्कि यह एक कला है, जो भावों और मुद्राओं के माध्यम से एक कहानी कहने का माध्यम बनती है। वह बच्चों को यह समझाती हैं कि शास्त्रीय नृत्य न केवल मन को शांति देता है, बल्कि यह अनुशासन, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक विरासत का वाहक भी है। कविता बच्चों को हमेशा यह प्रेरित करती हैं कि शास्त्रीय नृत्य को सिर्फ एक कला के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपनी सांस्कृतिक धरोहर मानकर आत्मसात करें। उनके अनुसार, "शास्त्रीय नृत्य को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसे समझ सकें और इस कला के जरिए हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा सकें।" अब तक, कविता शाजी ने 2500 से ज्यादा बच्चों को शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा दी है। वह मानती हैं कि जब नृत्य सिखाने का उद्देश्य सिर्फ कला का प्रसार नहीं, बल्कि समाज में एक बदलाव लाने का हो, तो सफलता खुद ब खुद मिलती है। 

सन्दर्भ स्रोत : डी बी स्टार 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व