ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस

blog-img

ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस

 

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर की होनहार छात्रा ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की कंप्यूटर साइंस की छात्रा ऐश्वर्या ने स्किल इंडिया रीजनल कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैडेलियन फॉर एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता गांधीनगर, गुजरात में आयोजित की गई थी। अवॉर्ड लेकर जबलपुर लौटी छात्रा का जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सम्मान किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

स्मार्ट सिटी विषय पर तैयार किया वेब एप्लीकेशन

प्रतियोगिता के दौरान ऐश्वर्या ने निर्धारित समय-सीमा में डाटाबेस कनेक्टिविटी के साथ विभिन्न वेब एप्लीकेशन तैयार किए। राज्य स्तरीय चरण में उन्हें 'स्मार्ट सिटी' विषय पर वेब एप्लीकेशन डिजाइन करना था। समय सीमा के भीतर तैयार एप्लीकेशन में पर्यटक स्थलों, नजदीकी अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों सहित अन्य जनउपयोगी जानकारियों के फीचर शामिल किए गए।

जिला स्तर से शुरू हुआ सफलता का सफर

ऐश्वर्या की सफलता का सफर जिला स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू हुआ, जहां से चयनित होकर उन्होंने राज्य और रीजनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। न्यू रामनगर अधारताल निवासी आशुतोष विश्वकर्मा और श्रीमती भारती विश्वकर्मा की सुपुत्री ऐश्वर्या को कक्षा नौवीं से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में विशेष रुचि रही है।

समाज के लिए तकनीकी सेवा का संकल्प

सम्मान के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन जैसे एप्लीकेशन में तकनीकी सुधार को लेकर भी चर्चा की। ऐश्वर्या ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर समाज के लिए तकनीकी रूप से योगदान देना चाहती हैं।  

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : यशभारत डॉट को डॉट इन

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...