छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय

blog-img

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

छतरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर जिले की महिला सरपंचों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर नई मिसाल पेश की है। जिले की तीन महिला सरपंचों को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है, जहां वे अपनी पंचायतों की सफलता की कहानी देश के सामने प्रस्तुत करेंगी। 

ग्राम पंचायत ईशानगर की सरपंच निधि मिश्रा, ग्राम पंचायत गोरा की ज्योति मिश्रा और ग्राम पंचायत बरद्वाहा की कविता यादव दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान इन पंचायतों में हुए सकारात्मक बदलावों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही महिला सरपंच मंच से अपने अनुभव, चुनौतियां और पंचायत विकास की यात्रा साझा करेंगी।

बता दें कि छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में महिला एवं बालिका हितैषी पहल के तहत महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इन पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, किशोरियों की शिक्षा-स्वास्थ्य जरूरतों को प्राथमिकता देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

यह पहल पंचायती राज विभाग, भारत सरकार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएस) और यूएनएफपीए के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है। 

छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत पिपट, झमटुली, कुटिया, पाय, गोरा, ईशानगर, सीगौन, थरा, तिलौंहा, कीरतपुरा, बनगाय, बरद्वाहा, ढड़ारी, कंदोहा और ओंटापुरवा को महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत के रूप में चिन्हित किया गया है।

प्रभारी कलेक्टर नमःशिवाय अरजरिया ने कहा कि छतरपुर जिले के लिए यह गौरव की बात है कि तीन महिला सरपंचों को राष्ट्रीय मंच पर अपने कार्य प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : देशबन्धु समाचार पत्र

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...