कराटे प्रशिक्षक खुशी राजपूत को वुमन एक्सम्प्लर अवॉर्ड

blog-img

कराटे प्रशिक्षक खुशी राजपूत को वुमन एक्सम्प्लर अवॉर्ड

छाया :  खुशी राजपूत के फेसबुक अकाउंट से

भोपाल शहर की ब्लैक बेल्ट कराटे (Black Belt Karate ) प्रशिक्षिका खुशी राजपूत (Khushi Rajput) को दिल्ली में वुमन एक्सम्प्लर अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड सीआईआई फाउंडेशन (CII Foundation) द्वारा देश भर में वंचित तबकों के लिए कार्य करने वाली महिला प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए दिया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक विकास आदि विभिन्न श्रेणियों में देश भर से 440 से अधिक आवेदनों में से 20 महिलाओं का चयन हुआ था, जिन्हें नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा सम्मानित किया गया।

बता दें कि ख़ुशी तिनका (Tinka)  सामाजिक संस्था की शाखा भोपाल में कराटे प्रशिक्षण देने के अलावा खेलों के माध्यम से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। वे  बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कराटे प्रशिक्षण देना, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल श्रम जैसे विषयों पर युवाओं को जागरूक करने के साथ ही समुदाय के साथ काम करके लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने जैसे कार्य कर रहीं हैं ।

तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने खुशी राजपूत को इस अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी देते हुए कहा कि युवाओं और बच्चों के साथ लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, महिला संवैधानिक मूल्यों आदि में उनके व्यापक कार्य ने उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलाया है। हमें उम्मीद है कि खुशी की यह उपलब्धि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी ।

खुशी ने इस जीत का श्रेय मना मंडलेकर को दिया और कहा है कि उनकी प्रेरणा और मदद ने मुझे यहाँ तक पहुंचने में मदद की।

सन्दर्भ स्रोत : स्वदेश ज्योति

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व