अंटार्कटिका की चोटी माउंट विन्सन पर

blog-img

अंटार्कटिका की चोटी माउंट विन्सन पर
तिरंगा फहराने की तैयारी में जुटी ज्योति रात्रे

छाया : ज्योति रात्रे

भोपाल। माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर भारत की सर्वाधिक आयु की महिला के रूप में कीर्तिमान स्थापित करने वाली मध्यप्रदेश के भोपाल की 55 वर्षीय पर्वतारोही ज्योति रात्रे अब अपने 7 समिट्स मिशन की छठी चोटी—माउंट विन्सन—को फतह करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके लिए वे पिछले एक महीने से रोज मनुआभान टेकरी पर 15 किलो का पत्थर टायर में बांधकर चढ़ाई कर रही हैं। साथ ही वहां के मौसम के हिसाब से रोज बर्फ के पानी से नहा रही हैं।

अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी, माउंट विन्सन (4892 मीटर), को फतह करने के लिए वह 14 दिसंबर 2024 को रवाना होंगी। 15 दिसंबर को चिली के पेटो अरेना पहुंचेंगी व वहां से 18 दिसंबर को यूनियन ग्लेशियर की ओर चढ़ाई करेंगी। यह अभियान 12 दिन चलेगा।

7 महाद्वीपों की चोटियां फतह करना है लक्ष्य

बता दें कि 5 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने वाली ज्योति, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन चुकी हैं। उनका लक्ष्य 7 महाद्वीपों की चोटियों को पूरा करना है, जिसमें माउंट विन्सन उनका अगला कदम है। ज्योति उन सभी के लिए लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो उम्र को अपने सपने पूरा करने में बाधा मानते हैं।

सबसे बड़ी चुनौती अंटार्कटिका का मौसम

ज्योति बताती हैं माउंट विंसन की चढ़ाई में सबसे बड़ी चुनौती अंटार्कटिका का मौसम होगा। यहां तापमान माइनस 30 डिग्री से माइनस 60 डिग्री तक गिर सकता है। वहां बर्फीली आंधियां व तूफान पर्वतारोहन में बड़ी बाधा बनते हैं। इस मौसम में शरीर को गर्म और सुरक्षित रखना पर्वतारोहियों के लिए किसी जंग से कम नहीं होता। ज्योति इन सभी का सामना करने के लिए एक महीने से ज्यादा समय से विशेष प्रशिक्षण और तैयारी में जुटी हैं।

इन महाद्वीपों को कर चुकीं फतह  

• जुलाई 2021... माउंट एलबुस (यूरोप की सबसे ऊंची चोटी) उंचाई 5642 मी.

• अगस्त 2022... माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी) ऊंचाई 5895 मी.

• जनवरी 2023.. माउंट  अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी) ऊंचाई 6962 मी.

• अक्टूबर 2023... माउंट कोजीआस्को (ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी)

• मई 2024... माउंट एवरेस्ट  (विश्व की सबसे ऊंची चोटी)

संदर्भ स्रोत : ज्योति रात्रे द्वारा प्रेषित सामग्री

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व