भील संस्कृति को सहेजने में लगीं मंगला गरवाल, लिखी किताबें 

blog-img

भील संस्कृति को सहेजने में लगीं मंगला गरवाल, लिखी किताबें 

छाया : मंगला जी के फेसबुक अकाउंट से 

झाबुआ​​। अपनी संस्कृति और भाषा से दूर होते युवाओं को जागरूक करने की पहल करते ​हुए झाबुआ की एक आदिवासी शिक्षिका भीली भाषा और संस्कृति ​को सहेजने के प्रयासों में लगी है। उनके द्वारा अब तक अलग-अलग तीन किताबें लिखी जा चुकी हैं​।झाबुआ के कन्या उमावि में पदस्थ मंगला भीली जीवन शोध ग्रन्थ की  जीती जागती​ मिसाल​ हैं​। वे न केवल अपनी मातृभाषा को बचाने में लगीं हैं, बल्कि उनके द्वारा अपनी किताबों में भीली भाषा की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही लोकोक्तियाँ, कहावतें और पहेलियां भी शामिल की गई हैं​। मंगला गरवाल को आदिम जाति कल्याण विभाग भोपाल द्वारा आदिम जाति भाषा, बोली, सिलेबस पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए राज्य स्तरीय कार्य योजना समिति की सदस्य सचिव भी नियुक्त किया गया है​।

मंगला कहती हैं मातृभाषा किसी भी व्यक्ति को अपने परिवार, संस्कृति और सभ्यता को जोड़े रखने का सबसे सशक्त माध्यम होती है​। यह हमारी पहचान को भी कायम रखती है, वे कहती हैं  वर्तमान में युवा पीढ़ी अपनी भाषा और संस्कृति से दूर होती जा रही है ऐसे में जरूरी है की हम उन्हें इससे जोड़े रखें, नहीं तो आधुनिकता की अंधी दौड़ में नई  पीढ़ी अपनी मातृभाषा ही भूल जायेगी​।​

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व