वुशु स्पर्धा में मान्या, सकीना और कराटे

blog-img

वुशु स्पर्धा में मान्या, सकीना और कराटे
चैंपियनशिप में रिद्धि ने जीता कांस्य

छाया : नेशनल स्पोर्ट्स टाइम

हैदराबाद में 1 से 6 जुलाई तक सम्पन्न जूनियर राष्ट्रीय वुशू स्पर्धा में जबलपुर की मान्या तिवारी और सकीना रंगवाला ने क्रमशःकांस्य पदक जीता वहीं कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत की प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी रिद्धि अग्रवाल ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। 

भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक एवं विश्वामित्र अवॉर्डी रंगभूमि की मुख्य वूशु प्रशिक्षक सारिका गुप्ता ने बताया कि मान्या तिवारी का यह लगातार तीसरा राष्ट्रीय वूशू स्पर्धा पदक है। हैदराबाद में जूनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में देश के राज्यों के चयनित 1300 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर के तीन प्रशिक्षित वूशु खिलाड़ियो ने भाग लिया। इनका चयन 7 से 8 जून 2025 को देवास में आयोजित चयन स्पर्धा से मध्य प्रदेश वूशू दल में किया गया था। 

मान्या राइट टाऊन स्थित रंगभूमि स्टेडियम में विश्वामित्र अवॉर्डी भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता जबलपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों के साथ पूर्णिमा रजक बतौर प्रशिक्षक शामिल हुई। 

दूसरी और कराटे चैंपियनशिप में रिद्धि अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला जूनियर इंडिविजुअल कुमिते स्पर्धा (Junior Individual Kumite Event) में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों ने भाग लिया। 

भोपाल की रिद्धि कोच रुद्र प्रताप सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन नियमित रूप से तात्या टोपे स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। कोच रुद्र प्रताप ने रिद्धि की प्रशंसा करते हुए कहा उसमें जुनून है, अनुशासन है और सबसे महत्वपूर्ण, हमेशा जीतने का जज्बा है। 

सन्दर्भ स्रोत : नेशनल स्पोर्ट्स टाइम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व