भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी

blog-img

भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी
छोड़ मछली पालन में बनाई पहचान

जबलपुर की भाविनी झा ने यह साबित कर दिया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए सिर्फ डिग्री नहीं, हिम्मत और जोखिम उठाने का जज्बा भी जरूरी होता है। IT में इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की, लेकिन कॉर्पोरेट जीवन उन्हें लंबे समय तक रास नहीं आया। 

पति कौस्तुभ के साथ उन्होंने जबलपुर लौटकर कोचिंग सेंटर शुरू किया, जो अच्छा चल रहा था। इसी बीच कोरोना महामारी ने सब कुछ बदल दिया। कोचिंग बंद करनी पड़ी और यहीं से शुरू हुआ जिंदगी का नया अध्याय।

4.5 एकड़ जमीन पर लिया बड़ा जोखिम

भाविनी  ने तय किया कि अब वह खुद का बिजनेस करेंगी। फूड चैन से जुड़े विकल्पों पर विचार करने के बाद उन्होंने मछली पालन जैसा कठिन और जोखिम भरा क्षेत्र चुना। बिना किसी पारिवारिक अनुभव के उन्होंने हिनोतिया गांव में 4.5 एकड़ जमीन खरीदी। शुरुआत आसान नहीं थी। तालाब खुदवाने के बाद पानी जमीन में समा गया क्योंकि मिट्टी मुरम और रेतीली थी। लाखों की पूंजी दांव पर थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

ये भी पढ़िए ...

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

ट्रेनिंग से बदली दिशा

उन्होंने भुवनेश्वर और मुंबई के मत्स्य संस्थानों से प्रशिक्षण लिया और मत्स्य विभाग से मार्गदर्शन व अनुदान प्राप्त किया। इसके बाद HDPE लाइनर तकनीक अपनाई, जिससे पानी का रिसाव रुका। उन्होंने पेंगासस (Pangasius) मछली का पालन शुरू किया और वैज्ञानिक तरीके से फीडिंग व पानी की गुणवत्ता पर ध्यान दिया।

आज 6 तालाब, 20–30 टन सालाना उत्पादन

आज भाविनी के पास 6 तालाब हैं और वे हर साल 20 से 30 टन मछली का उत्पादन कर रही हैं। थोक बाजार में उन्हें लगभग ₹120 प्रति किलो तक दाम मिलता है। उनके इस उद्यम से एक दर्जन से अधिक परिवारों को रोजगार मिला है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : ईटीवी भारत

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व