विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

blog-img

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

विदिशा जिले की इशिका मीणा ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारतीय शूटिंग बॉल टीम में हुआ है। इशिका दूसरे शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारत की ओर से खेलेंगी। खास बात यह है कि वे मध्य प्रदेश से चयनित होने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

यह वर्ल्ड कप प्रतियोगिता 1 से 3 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 18 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम में इशिका मीणा मुख्य अटैकर की भूमिका निभाएंगी।

इशिका विदिशा के महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने बीपीईएस में स्नातक किया है और वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। इशिका अब तक सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की 6 राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।

उनकी इस उपलब्धि में शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं कोच जितेंद्र सिंह बघेल का मार्गदर्शन अहम रहा है। इशिका के चयन पर उनके स्कूल, खेल जगत और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।