इंदौर की विम्मी मनोज की पेंटिंग्स अमेरिका में प्रदर्शित

blog-img

इंदौर की विम्मी मनोज की पेंटिंग्स अमेरिका में प्रदर्शित

छाया : विम्मी मनोज के फेसबुक अकाउंट से

इंदौर। शहर की आर्टिस्ट और कवियित्री डॉ. विम्मी मनोज की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी पिछले दिनों अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर के आर्टहाउस की सीनिक ड्राइव आर्ट गैलरी में लगाई गई। इस प्रदर्शनी में उनकी 20 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी अमेरिका की वरिष्ठ कलाकार सुसान डोबाइ ने क्यूरेट की। एग्जीबिशन में शामिल पेंटिंग्स उनकी सोलस्केप्स अ जर्नी फ्रॉम बर्थ टू रीबर्थ श्रृंखला से ली गई हैं। पेंटिंग एग्जीबिशन के दौरान वहां कवियों के एक अंतरराष्ट्रीय समूह पोएट्स ऑन साइट के सदस्यों की बैठक भी हुई। इसमें डॉ. विम्मी मनोज के कविता पाठ का सेशन हुआ। इंटरेक्टिव सेशन में कवियों ने भारतीय संस्कृति, पुनर्जन्म की अवधारणा और जीवन के प्रति भारतीय दृष्टि, और मेडिटेशन आदि के बारे में कई सवाल पूछे जिनका उत्तर डॉ. विम्मी ने विस्तार से दिया। प्रदर्शनी को अमेरिकी कलाप्रेमियों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

उल्लेखनीय है कि डॉ. विम्मी पिछले 22 वर्षों से कैनवास पर रंगों से अपनी कल्पनाएँ उकेर रहीं हैं। उनकी पेंटिंग्स साउथ कोरिया, लंदन, जर्मनी, रशिया, हंगरी, आदि देशों की आर्ट गैलरीज़ के साथ ही वहां के संग्रहालयों में भी लगी हैं। वे एबस्ट्रेक्ट-मार्डन पेंटिंग करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि उनकी हर कृति में भारतीयता की झलक हो।

संदर्भ स्रोत : विम्मी मनोज के फेसबुक अकाउंट से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान