इंदौर की वागीशा न्यूरेंबर्ग मूट

blog-img

इंदौर की वागीशा न्यूरेंबर्ग मूट
कोर्ट में भारत के शीर्ष 3 में शामिल हुईं

छाया : लिंक्डइन

इंदौर। शहर की वागीशा मंडलोई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने न्यूरेम्बर्ग मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2025 में वैश्विक स्तर पर 14वां स्थान प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण कीर्तिमान रचा है। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कानून के क्षेत्र में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित विधिक प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। इसमें विश्वभर के अग्रणी विधि संस्थानों के छात्र भाग लेते हैं। यह मूट कोर्ट छात्रों को कानूनी सिद्धांतों की गहन समझ और वकालत कौशल विकसित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। इस कठिन प्रतिस्पर्धा में वागीशा का चयन भारत की शीर्ष 3 प्रतिभागियों में हुआ, जो उनके उत्कृष्ट शोध, भाषण कला, तर्कशक्ति भाषण कला, तर्कशक्ति और विधिक ज्ञान का प्रमाण है। वागीशा को अब इस प्रतियोगिता के विश्व राउंड के लिए जर्मनी आमंत्रित किया गया है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान