चांदी जीतकर वंदना ने विदेश में लहराया तिरंगा

blog-img

चांदी जीतकर वंदना ने विदेश में लहराया तिरंगा

छाया : वंदना ठाकुर के फेसबुक अकाउंट से

इंदौर। मशहूर महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ, वंदना ने 15वीं विश्व बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जिसका आयोजन इसी वर्ष नवंबर माह में मालदीव में होने वाला है। 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता इंडोनेशिया के बाटम में स्थित रियाऊ आईलैंड में 6 सये 12 अगस्त, तक आयोजित की गई थी, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल 50 श्रेणियाँ थीं। वंदना ने वरिष्ठ महिला बॉडी बिल्डिेंग 55 किलोग्राम से अधिक की श्रेणी में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

बॉडी बिल्डिंग मेरे लिए जुनून है 

अपनी इस उपलब्धि पर वंदना ठाकुर ने कहा यह मेरे लिए सिर्फ प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि जुनून था, जो मेरे भीतर मेरे देश के लिए हमेशा बना रहेगा। सिल्वर मेडल जीतना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और अब मेरा एक ही लक्ष्य है, एशियन चैम्पियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आना। इंडोनेशिया चैम्पियनशिप ट्रायल रही, अब एशियन चैम्पियनशिप में रियल की बारी है। स्वर्ण पाने के लिए और भी कठिन मेहनत करूंगी, ताकि मैं अपने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जा सकूँ। 

हौंसले और प्रतिभा के दम पर वंदना ने अब तक कई प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। वंदना का यह सफर साबित करता है कि मेहनत और दृढ़ता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बाडी जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का देश के लिए प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वंदना ने इस क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनी हैं।

संदर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान