निशानेबाज श्रेया अग्रवाल ने टीम इंडिया

blog-img

निशानेबाज श्रेया अग्रवाल ने टीम इंडिया
की ट्रायल में शीर्ष स्थान पर किया कब्जा

छाया : पत्रिका समाचार पत्र 

भोपाल में आयोजित इंडियन टीम सिलेक्शन ट्रायल के पांचवें और छठे राउंड में अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर श्रेया अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के संभावित निशानेबाजों के ट्रायल में पहला स्थान प्राप्त किया।

10 मीटर एयर राइफल शूटर श्रेया ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। ट्रायल के पांचवे राउंड के क्वालिफिकेशन में 633.6 स्कोर के साथ वे दूसरे स्थान पर रही थीं, जबकि छठे राउंड के क्वालिफिकेशन में 636.4 स्कोर कर उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा किया। यह उल्लेखनीय है कि राइफल शूटिंग में विश्व रिकॉर्ड स्कोर 636.9 है, जो चीनी शूटर ने बनाया था।

श्रेया अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं और भारतीय निशानेबाजी टीम की सबसे भरोसेमंद निशानेबाजों में गिनी जाती हैं। 2022 में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण श्रेया टीम में शामिल नहीं हो पाई थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं रखी और अपने खेल को मानसिक व तकनीकी दोनों स्तर पर बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा (मास्टर्स प्रोग्राम) को चुना, जिससे उनका दिमाग हमेशा सीखने और आगे बढ़ने की दिशा में काम करता रहे। वे गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में सीनियर कोच निशांत नथवानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व