इंदौर की बॉडी बिल्डर वंदना ने

blog-img

इंदौर की बॉडी बिल्डर वंदना ने
इंडोनेशिया में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण 

प्रदेश की महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 55+ प्लस कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। इस चैम्पियनशिप में दुनियाभर के टॉप बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया। इसमें वंदना इकलौती खिलाड़ी थी जिन्होंने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया। वंदना ने महिला बॉडी बिल्डिंग में भारत के लिए गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। वंदना महिला बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला बॉडी बिल्डर बन गई हैं। यह चैम्पियनशिप 17 नवंबर को आयोजित की गई।

वंदना का रोज सुबह जल्द उठना, घंटों की कड़ी ट्रेनिंग, चोटों से लड़ना और फिर भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना उनके इस संकल्प ने उन्हें यह गौरव दिलाया। जीत को लेकर भावुक हुई वंदना ने कहा कि जब मैं मंच पर गई तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, तिरंगे के लिए जीतना। भारत का तिरंगा इस मंच पर लहराना है, यही मेरा लक्ष्य था। इसे सच करने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए मैं तैयार थी। मैंने कई महीनों पहले से ही देश के लिए गोल्ड लाने की जिद के साथ तैयारी कर दी थी।  

वंदना ने कहा कि बचपन से अब तक के कठिन परिश्रम के बाद आज वो सपना पूरा हुआ है। उन्होंने अपनी कोच गीतांजली विश्वकर्मा को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आज उनके सहयोग से ही विश्व चैम्पियन हूं। इसके साथ अतुल मलिकराम सर, नेहा गौर और स्वामी रमेश सर का आभार जाताया। 

इसके पूर्व वंदना 2024 में एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर जीत चुकी है। इसके साथ ही नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुकी है। वह इंदौर स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व