अनीता के संकल्प से बदली स्कूल की तस्वीर, नवाचार और जनसहयोग से जर्जर विद्यालय बना मॉडल

blog-img

अनीता के संकल्प से बदली स्कूल की तस्वीर, नवाचार और जनसहयोग से जर्जर विद्यालय बना मॉडल

जबलपुर। ‘जहां चाह, वहां राह’ कहावत को साकार किया है जबलपुर के समद पिपरिया माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यपिका अनीता जैन ने। 2019 में रिलीज तमिल भाषा की हिंदी डब फिल्म में 'मैडम गीता रानी' की ‘गीता’ के किरदार की तरह जबलपुर की अनीता ने भी बदहाल सरकारी स्कूल की तस्वीर ही बदली दी है। उनके प्रयसों की ही नतीजा है की कभी बदहाल जर्जर रहे स्कूल में अब बच्चों को डिजिटली शिक्षा मिलेगी।

बता दें कि वर्ष 2023 में जब अनीता की तैनाती समद पिपरिया माध्यमिक विद्यालय में हुई, उस समय स्कूल बदहाल स्थिति में था भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका था, यहाँ तक कि बैठने लायक कुर्सियां तक नहीं थी। उसी समय अनीता ने ठान लिया कि इस विद्यालय को न सिर्फ बचाना है, बल्कि संवारना भी है। उन्होंने स्कूल को संवारने का बीड़ा उठाया और 330 दानदाताओं के जनसहयोग से 25 लाख खर्च कर स्कूल का नया भवन तैयार कर दिया। उनके संकल्प, सेवा समर्पण और नवाचार से न सिर्फ स्कूल की इमारत दुरुस्त हुई, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। उन्होंने विद्यालय को शैक्षिक व सह शैक्षिक कार्यों में आगे बढ़ाया। डिजिटल कक्षाएं व पढ़ाने के नवाचारी तरीके ढूंढ़े।  अब विद्यालय समस्त आधुनिक सुविधाओं व शैक्षिक व सहशैक्षिक साधनों से लैस है। नए सत्र से अब शिक्षा में हाइटेक टेक्नोलोजी का इस्तेमाल होगा। हर कक्षा में डिजिटल तरीके से पढ़ाई होगी।

स्कूल में अब ऐसी सुविधाएं

• आधुनिक शिक्षा के लिए स्कूल में टीवी और अन्य उपकरण जनभागीदारी से जुटाए

•  खेल-मनोरंजन के सामान, बच्चों के लिए रेनकोट, स्वेटर, कैप, लोअर व टीशर्ट भी संस्थाओं के लिए जुटाए

•  कक्षाओं के लिए फर्नीचर, पंखे, लाइट, पानी टंकियां, टॉयलेट आदि सभी सुविधाएं संस्थाएं उपलब्ध करा रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत और छाया  : पत्रिका समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान