मध्यप्रदेश की अंजलि ने राष्ट्रीय

blog-img

मध्यप्रदेश की अंजलि ने राष्ट्रीय
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जीता सोना 

छाया: पत्रिका 

भोपाल। राजधानी के स्कूल की छात्रा अंजलि सिंह ने अपने जोरदार पंच के दम पर विरोधियों को मात देकर एसजीएफआई स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली है। अंजलि ने दिल्ली में 4 से 8 जनवरी तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बॉक्सिंग कोच रोशनलाल ने बताया कि अंजलि अभी महज 17 साल की है और उसके पिता धार में एक फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि उसकी में एक गृहिणी हैं। अब अंजलि की फोकस चैन्नई में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स पर है।

2017 में ज्वाइन किया था एमपी बॉक्सिंग एकेडमी

रोशन लाल ने बताया कि अंजलि ने 2017 में एमपी बॉक्सिंग एकेडमी ज्वॉइन की थी की तरफ से प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में अंजलि ने पांच खिलाड़ियों को हराकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।

धार जिले की हैं निवासी हैं अंजलि सिंह

धार जिले की निवासी अंजलि फिलहाल 12वीं की छात्रा हैं और भोपाल के अनंता स्कूल में पढ़ाई करती हैं। वह पिछले छह साल से एमपी बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़ी हुई हैं।

इन चैंपियनशिप में भी जीत चुकी हैं मेडल

अंजलि ने दिल्ली से पहले चाइना में आयोजित इंटरनेशनल ड्रॉपिंग राउंड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। इसके पहले अंजलि भोपाल में जुलाई 2023 में आयोजित यूथ नेशनल चैंपियनशिप में और मणिपुर में 2021 में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपिनशिप में भी सिल्वर मैडल जीत चुकी है।

संदर्भ स्रोत: पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान