भोपाल की डॉ. रूपाली बजाज 50 प्रेरणादायक महिलाओं में शुमार

blog-img

भोपाल की डॉ. रूपाली बजाज 50 प्रेरणादायक महिलाओं में शुमार

छाया : डॉ. रूपाली

भोपाल। भारत की प्रतिष्ठित मैगजीन शी इंस्पायर (She-Inspire-Magazine) ने भोपाल की शिक्षाविद डॉ. रूपाली बजाज (Dr.-Roopali-Bajaj) को अकादमिक श्रेणी में देश की सर्वश्रेष्ठ 50 महिलाओं में सम्मानित किया है. मैगज़ीन के विशेष परिशिष्ट में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक 50 महिलाओं में शुमार किया गया है।

बता दें कि डॉ. रूपाली ने अपनी प्राथमिक शिक्षा भोपाल से तथा एसजीएसआईटीएस इंदौर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने ऑयल पेंट और संबंधित उत्पादों का एक स्टार्टअप शुरू किया। शादी के बाद वे भोपाल में बस गईं और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई यात्रा शुरू करते हुए एमएएनआईटी भोपाल में मैकेनिकल और एमबीए विभाग में अध्यापन कार्य किया। शिक्षाविद के रूप में उनका करियर तीन दशकों से अधिक लंबा है।

 ये भी पढ़िए ....

https://swayamsiddhaa.com/kaun-kya-hai/MTM2

https://swayamsiddhaa.com/post/माण्डू-की-आदिवासी-युवती-‘वोग’-के-डिजिटल-संस्करण-में-mandu-ki-adivasi-yuvti

https://swayamsiddhaa.com/post/अदितीराज

 

वे मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, सीमा शास्त्र बाल और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जैसे रक्षा अधिकारियों के लिए सतत प्रशिक्षण आयोजित करती हैं।

1995 में उन्हें सबसे कम उम्र की महिला उद्यमी के रूप में दैनिक भास्कर अखबार में जगह मिली। वर्ष 2021 में  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उर्जिस्विता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन के समक्ष एमबीए शिक्षा चुनौतियों को प्रस्तुत करने और कॉर्पोरेट और शैक्षणिक टीमों के साथ पाठ्यक्रम में सुधार पर चर्चा करने का अवसर भी मिला। वर्तमान में डॉ. रूपाली प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, भोपाल में एमबीए विभाग की प्रमुख हैं।

सन्दर्भ स्रोत : डॉ. रूपाली द्वारा प्रेषित सामग्री

 

 

 

 

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व