इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर

blog-img

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर

इंदौर की डॉ. विनीता राज ने एक बार फिर शहर और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। हाल ही में उन्हें चीन के ग्वांगझोऊ में आयोजित प्रतिष्ठित ज़ी मीडिया समिट में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने वैश्विक व्यापार और नए बिज़नेस अवसरों पर अपने विचार साझा किए।

वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड, ट्राइबशीन, वॉव मैम और कैलिन केयर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स जैसी सफल कंपनियों की संस्थापक डॉ. विनीता ने इस समिट में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने न केवल अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों का गहन अध्ययन किया, बल्कि अपने व्यवसायों के विस्तार के लिए नए संभावित अवसरों की भी खोज की। इस दौरान उन्होंने ग्वांगडोंग क्रॉस बॉर्डर कम्युनिटी ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ वेंग ज़ैंक से मुलाकात की, जहाँ दोनों के बीच व्यापारिक सहयोग और संभावनाओं पर चर्चा हुई। उनके विचारों और विज़न की वहाँ विशेष सराहना की गई।

समिट के पैनल डिस्कशन्स में भी उनके विचारों को खूब सराहा गया। खासतौर पर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर उनके दृष्टिकोण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी कंपनी वर्ड डीलर्स एक ऑल-फीमेल लोकलाइजेशन कंपनी है, जो महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके प्रभावशाली विचारों से प्रभावित होकर, उन्हें अगली बार चीन में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस पहल के साथ अब भारत और चीन के बीच नए बिज़नेस अवसरों के द्वार खुलने की संभावना भी बढ़ गई है।

डॉ. विनिता राज ने इस उपलब्धि के साथ न केवल अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि इंदौर शहर को भी वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से
न्यूज़

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से , Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची सतना की युवा टेक प्रोफेशनल

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं
न्यूज़

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं

सीहोर में पुलिस प्रशासन में नारी शक्ति का असर, महिलाओं के नेतृत्व में नई शुरुआत