पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं

blog-img

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर। खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकीं पलक शर्मा ने एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है। महज 18 साल की उम्र में पलक शर्मा का चयन वेस्टर्न रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत टीसी (टिकट चेकर) पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति डॉ. अंबेडकर नगर जंक्शन महू में की गई है। इतनी कम उम्र में सरकारी नौकरी हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा ने डाइविंग खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक और अन्य मेडल जीते हैं। अब उनकी खेल प्रतिभा के दम पर उन्हें रेलवे नौकरी मिली है जिससे इंदौर और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है।

ये भी पढ़िए ....

सीनियर नेशनल में तीन स्वर्ण जीतने वाली मप्र की पहली गोताखोर बनी पलक शर्मा

भोपाल की तैयबा ने राज्यस्तरीय की शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

एशियन यूथ गेम्स में मप्र अकादमी की रंजना यादव ने जीता रजत पदक

पलक शर्मा को मिली यह नियुक्ति खेल प्रतिभा और अनुशासन का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है। साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली पलक अब भारतीय रेलवे में भी अपनी नई पहचान बनाने जा रही हैं।

राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल और और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जैसी उपलब्धियों के बाद अब वेस्टर्न रेलवे में नौकरी मिलना उनके करियर का नया अध्याय माना जा रहा है। आने वाले समय में पलक रेलवे की ओर से खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिनिधित्व करेंगी और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

सन्दर्भ स्रोत : पंकज शर्मा

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम
न्यूज़

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम

महक परिहार, नम्मी गीताश्री, स्नेहा दवाड़े और नौशीन नाज भारतीय टीम कैंप में चयनित

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।