इंदौर की अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एवं “गोल्डन गर्ल” सपना शर्मा को उनके अदम्य साहस, संघर्ष और खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए “राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। सपना को पैरा ताइक्वांडो, आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
यह समारोह 10 मई 2026 को लखनऊ स्थित Indira Gandhi Pratishthan के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसका आयोजन स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट एवं स्वर्ण भारत दिव्यांग बोर्ड द्वारा किया गया।
ये भी पढ़िए ...
पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार की नेशनल चैंपियन बनीं सपना
इंदौर की पैरा एथलीट पूजा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित
पैरा कैनो वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय टीम में शामिल प्राची, पूजा व रजनी
समारोह में देशभर के 70 दिव्यांग पैरालंपिक खिलाड़ी एवं खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो, आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सपना सहित सभी खिलाड़ियों के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “आपने यह सिद्ध किया है कि सीमाएँ शरीर में नहीं, बल्कि सोच में होती हैं। आपका संघर्ष और आत्मविश्वास पूरे देश के लिए प्रेरणा है।”
सपना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करना है।



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *