इंदौर की प्रीति बनीं मध्यप्रदेश की पहली महिला आयरनमैन

blog-img

इंदौर की प्रीति बनीं मध्यप्रदेश की पहली महिला आयरनमैन

इंदौर की एंड्योरेंस एथलीट प्रीति खंडेलवाल ने वियतनाम में आयोजित फुल आयरनमैन प्रतियोगिता 14 घंटे 20 मिनट में पूरी कर मध्यप्रदेश की पहली महिला आयरनमैन बनने का गौरव हासिल किया। 

इंदौर। शहर की एंड्योरेंस एथलीट प्रीति खंडेलवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फुल आयरनमैन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश की पहली महिला बन गई हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित और बेहद कठिन चुनौती पूरी की।

यह प्रतियोगिता 10 मई को वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित हुई थी। प्रीति ने यह कठिन रेस महज 14 घंटे 20 मिनट में पूरी कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से इंदौर और पूरे मध्यप्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस स्पर्धाओं में शामिल

फुल आयरनमैन को दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस स्पर्धाओं में गिना जाता है। इसमें प्रतिभागियों को बिना रुके लगातार तीन बड़े चरण पूरे करने होते हैं

• 3.8 किलोमीटर ओपन सी स्विमिंग

• 180 किलोमीटर साइक्लिंग

• 42.2 किलोमीटर मैराथन रन

• दा नांग बीच पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को खुले समुद्र में तैराकी के बाद भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में साइक्लिंग और दौड़ पूरी करनी पड़ी।

ये भी पढ़िए ...

भारत की सबसे कम उम्र की फीमेल आयरन मैन बनी पावनी

आयरनमैन चैम्पियनशिप जीतने वाली मप्र की पहली महिला डॉक्टर बनीं डॉ. प्रिया

800 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता की फुल आयरनमैन श्रेणी में दुनिया भर से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि हाफ आयरनमैन श्रेणी में करीब 1800 प्रतिभागी शामिल हुए। भारत से फुल आयरनमैन कैटेगरी में लगभग 15 प्रतिभागी पहुंचे थे, जिनमें प्रीति खंडेलवाल भी शामिल रहीं।

गोवा में पूरी की थी हाफ आयरनमैन रेस

प्रीति ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2025 में गोवा में आयोजित हाफ आयरनमैन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी की थी। इसके बाद दिसंबर 2025 से उन्होंने फुल आयरनमैन के लिए कड़ा प्रशिक्षण शुरू किया था। महीनों की मेहनत और अनुशासन के बाद उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

छाया : इंदौर मैराथन के इन्स्टाग्राम पेज से 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से
न्यूज़

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से , Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची सतना की युवा टेक प्रोफेशनल

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...