ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी

blog-img

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
टीम इंडिया-ए की कमान

ग्वालियर की उभरती क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारत-ए महिला टीम की टी-20 कप्तानी अनुष्का शर्मा को दी है। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी। ग्वालियर और मध्य प्रदेश के लिए यह एक गर्व का क्षण है, क्योंकि अनुष्का की यह उपलब्धि क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को नई पहचान दे रही है।

शानदार फॉर्म के चलते मिला मौका

हरफनमौला खिलाड़ी अनुष्का पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। कप्तानी के लिए उनकी नेतृत्व क्षमता को भी अहम माना गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

अनुष्का ने अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था।

• दूसरे मैच में 31 गेंदों पर 28 रन

चौथे मैच में 27 रन

पांचवें मैच में 17 रन

हालांकि उनका प्रदर्शन मिश्रित रहा, लेकिन उनकी क्षमता और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

 

इन्हें भी पढ़िए ....

भोपाल की क्रिकेटर निकिता का भारतीय महिला टीम में चयन

भारतीय क्रिकेट में नाम कमा रहीं मध्यप्रदेश की महिला क्रिकेटर

नावघाट की गली से भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक पहुंची मण्डला की शुचि उपाध्याय

बुंदेलखंड बुल्स की कप्तान भी हैं अनुष्का

मध्य प्रदेश महिला लीग के दूसरे सीजन में अनुष्का को बुंदेलखंड बुल्स ने कप्तान बनाया है।

पहले सीजन में टीम की उपकप्तान थीं

टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई

इस बार लीग का आयोजन जून में इंदौर में होगा, जिससे उन्हें कप्तानी का और अनुभव मिलेगा।

घरेलू क्रिकेट में शानदार उपलब्धियां

अनुष्का शर्मा का घरेलू क्रिकेट सफर भी बेहद प्रभावशाली रहा है।

मध्यप्रदेश सीनियर महिला टीम की उपकप्तान रह चुकी हैं।

अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में 'इंडिया बी' टीम की कप्तानी कर चुकी हैं।

मध्यप्रदेश अंडर-19 टीम को राष्ट्रीय उपविजेता बनाया।

चंद्रा नायडू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सीनियर्स वनडे ट्रॉफी (2024-25) में मध्यप्रदेश को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका।

2025 में वे 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' समेत कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

अनुष्का ने कहा कि “देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मुझे लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलना गर्व की बात है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना बड़ी जिम्मेदारी है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।” उन्होंने अपने परिवार, कोच और ईश्वर को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित