सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से

blog-img

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से
Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

मध्य प्रदेश के सतना जिले के टिकुरिया टोला से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने वाली स्नेहा गुप्ता ने बेहद कम उम्र में तकनीक और उद्यमिता की दुनिया में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर पूरा विंध्य क्षेत्र गर्व कर रहा है। 25 वर्ष से कम उम्र में उन्होंने टेक इंडस्ट्री, शिक्षा, स्टार्टअप और सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका नाम अब अंतरिक्ष मिशन तक पहुंच चुका है और उन्हें न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वॉयर स्थित नैस्डैक टावर पर भी फीचर किया जा चुका है।

स्नेहा के पिता कमलेश गुप्ता और भाई अंकुर गुप्ता स्थानीय क्षेत्र में मोबाइल शॉप संचालित करते हैं, जबकि उनकी माता सुनीता गुप्ता गृहिणी हैं। स्नेहा को हमेशा परिवार का पूरा सहयोग मिला। परिवार के प्रोत्साहन ने उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास दिया।

खेलों में भी रहीं आगे

स्नेहा की शुरुआती शिक्षा सतना में ही हुई। पढ़ाई के दौरान उनकी रुचि खेलों में भी रही और उन्होंने थाई बॉक्सिंग में स्टेट लेवल तक अपनी प्रतिभा दिखाई। कॉलेज के दौरान उन्होंने बीसीए की पढ़ाई पूरी की। इसी समय उनकी रुचि टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की ओर बढ़ी। आईटी क्षेत्र में कार्यरत उनके कजिन भाई-बहनों ने उन्हें प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर बनाने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़िए ...

इंदौर की दिव्यांशी पहली वकील, जो अमेरिका में बनीं अटॉर्नी

विदेशों में छाए इंदौर की बेटियों के स्टार्टअप

अमेरिका में आयोजित ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनीं डॉ. अमिया

इंटर्नशिप से को-फाउंडर बनने तक का सफर

साल 2021 में बीसीए की पढ़ाई के दौरान स्नेहा ने InfinityVerse में वेब डेवलपर इंटर्न के रूप में काम शुरू किया। अपनी मेहनत और तकनीकी कौशल के दम पर वह कंपनी की टॉप परफॉर्मर बनीं। इसके बाद उन्हें कई ऑनलाइन इंटर्नशिप और ट्रेनिंग के अवसर मिले। उन्होंने Microsoft में भी इंटर्नशिप की, जहां उनके तकनीकी कौशल को नई दिशा मिली।

साल 2022 में उन्होंने InfinityVerse में क्लाउड इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया और कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्ट-टाइम टेक एक्सपर्ट के रूप में भी कार्य किया और आगे चलकर Microsoft Office Community Expert बनीं। उनकी नेतृत्व क्षमता और लगातार मेहनत को देखते हुए वर्ष 2023 में उन्हें कंपनी का को-फाउंडर बना दिया गया।

Google Women Techmakers Ambassador बनने वाली सतना की पहली युवती

टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्नेहा की पहचान लगातार बढ़ती गई। उन्हें Google के प्रतिष्ठित प्रोग्राम Google Women Techmakers की एम्बेसडर बनने का अवसर मिला। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह सतना क्षेत्र की पहली युवती बनीं। इसके अलावा उन्हें Apple द्वारा Apple Recognized Teacher के रूप में भी प्रमाणित किया गया। उन्होंने ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म Unacademy पर GATE CSE एजुकेटर के रूप में भी कार्य किया। स्नेहा ने Sony North America और HP जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी काम किया है।

NASA मिशन से जुड़ा नाम

स्नेहा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक वह क्षण रहा, जब उनका नाम अंतरिक्ष मिशन के साथ भेजा गया। वर्ष 2024 में उन्हें NASA की ओर से ‘Message in a Bottle’ अभियान के तहत अपना नाम भेजने का अवसर मिला। इस अभियान में दुनियाभर के लोगों के नाम सिलिकॉन चिप में संग्रहित किए गए और उन्हें Europa Clipper Mission के साथ अंतरिक्ष में भेजा गया।

यह मिशन बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा की ओर जा रहा है और अनुमान है कि वर्ष 2030 तक यह अपने गंतव्य के करीब पहुंच जाएगा। इस मिशन में शामिल नामों में स्नेहा का नाम भी शामिल है।

टाइम्स स्क्वॉयर के Nasdaq Tower पर मिली जगह

साल 2024 में स्नेहा ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रोग्राम में हिस्सा लिया, जो नैस्डैक से जुड़ा था। इस कार्यक्रम में वह टॉप परफॉर्मर रहीं। इसके बाद वर्ष 2025 में उन्हें न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर स्थित नैस्डैक टावर पर फीचर किया गया। यह सम्मान दुनियाभर के चुनिंदा प्रतिभाशाली युवाओं को दिया जाता है। वर्तमान में स्नेहा नैस्डैक के साथ मेंटोर के रूप में भी जुड़ी हुई हैं और युवा प्रोफेशनल्स को मार्गदर्शन दे रही हैं।  उनका लक्ष्य अपनी कंपनी InfinityVerse को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है और साथ ही सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के युवाओं को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

मॉडलिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी सक्रिय

टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्नेहा मॉडलिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में भी सक्रिय हैं। वह कई ब्रांड्स के लिए मॉडल और इन्फ्लुएंसर के रूप में काम कर चुकी हैं। ई-कॉमर्स और ब्यूटी प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जा चुका है।

सन्दर्भ स्रोत : न्यूज़ 18

छाया : veritas stories.medium.com

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं
न्यूज़

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं

सीहोर में पुलिस प्रशासन में नारी शक्ति का असर, महिलाओं के नेतृत्व में नई शुरुआत