मध्य प्रदेश की दो बेटियों ने साबित कर दिया है कि सफलता के लिए महंगी कोचिंग, बड़े शहरों या अतिरिक्त संसाधनों का सहारा जरूरी नहीं होता। राजगढ़ की आशिता साहा ने बिना किसी कोचिंग के CUET (UG)-2026 में 99.8 पर्सेंटाइल हासिल कर देशभर के 16 लाख विद्यार्थियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं कटनी की काजल जैन ने स्वाध्याय के दम पर विश्वविद्यालय में टॉप कर राष्ट्रपति के हाथों तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दोनों की सफलता मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है। आशिता साहा और काजल जैन ने अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल कर यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के सामने संसाधनों की कमी भी बाधा नहीं बन सकती।
राजगढ़ के स्वामी विवेकानंद विद्यालय की छात्रा आशिता साहा ने CUET (UG)-2026 में 99.8 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने किसी भी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उन्होंने केवल दो महीने योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की और ऑनलाइन मॉक टेस्ट के जरिए अपनी कमजोरियों को दूर करते हुए यह सफलता हासिल की। इससे पहले आशिता 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
ये भी पढ़िए ..
डॉ. श्वेता ने रचा टंग ट्विस्टर्स में रचा अनूठा कीर्तिमान
12 की उम्र में 12 वीं पास कर 13 साल में कॉलेज पहुंची तनिष्का
पहली बार एनडीए से पास हुईं 17 महिला कैडेट्स, देश की तीनों सेनाओं में होंगी शामिल
वहीं कटनी जिले के पिपरौध गांव की रहने वाली काजल जैन ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में बीएससी के फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री विषयों में शीर्ष स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया गया। सीमित संसाधनों के बावजूद काजल ने स्वाध्याय और नियमित अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
आशिता और काजल की सफलता की कहानियां उन लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं, जो यह मानते हैं कि बड़े लक्ष्य केवल महंगे संसाधनों से ही हासिल किए जा सकते हैं। दोनों बेटियों ने यह संदेश दिया है कि सही दिशा में की गई मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *