दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्वालियर की पूर्व छात्रा 21 वर्षीय स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्तुति ने मेलंड एयर एविएशन प्रोफेशनल फ्लाइट ट्रेनिंग कॉलेज से अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने सपनों को नई उड़ान दी है।
कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल कर स्तुति ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखने वाली स्तुति ने अथक मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को साकार किया। कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त करना विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है।
स्रोत : श्री रवि उपाध्याय की फ़ेसबुक पोस्ट



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *