बच्चों में मायोपिया पर शोध करेंगी मैनिट की डॉ. ज्योति

blog-img

बच्चों में मायोपिया पर शोध करेंगी मैनिट की डॉ. ज्योति

छाया: मैनिट के फेसबुक पेज से

भोपाल। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) की सीनियर प्रोफेसर डॉ. ज्योति सिंघई को एम्स भोपाल और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से डेढ़ करोड़ रुपये का बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत वे एम्स भोपाल के सहयोग से स्कूल जाने वाले बच्चों में मायोपिया (नजदीक की दृष्टि दोष) के कारणों और उसके प्रोग्रेशन पर शोध करेंगी। इसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, हाई-एंड प्राइवेट स्कूलों से लेकर सामान्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इस शोध का उद्देश्य बच्चों की दृष्टि कमजोर होने के सामाजिक, आर्थिक और जीवनशैली से जुड़े कारणों का विश्लेषण करना और इसे रोकने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करना है। 

प्रो. ज्योति सिंघई मैनिट के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में 1994 से कार्यरत हैं और वे उच्च शैक्षणिक ग्रेड पे पर प्रोफेसर के पद पर हैं। उनके नाम दो पेटेंट दर्ज हैं, जिनमें से एक 5G एंटीना संरचना पर है, जो बेहतर कनेक्टिविटी और सिग्नल रिसेप्शन में मदद करती है। प्रो. सिंघई का कहना है, "मेरा पूरा करियर इस सोच पर आधारित है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी कैसे आम लोगों के जीवन को अधिक सुखद और सुविधाजनक बना सकती है।" 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व