नावघाट की गली से भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक पहुंची मण्डला की शुचि उपाध्याय

blog-img

नावघाट की गली से भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक पहुंची मण्डला की शुचि उपाध्याय

छाया : ईटीवी भारत 

मण्डला, मध्यप्रदेश की रहने वाली शुचि उपाध्याय अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गई हैं। जिले की महिला खिलाड़ी बांये हाथ की फिरकी गेंदबाज शुचि उपाध्याय को श्रीलंका में होने वाली तीन देशों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वे महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत की कप्तानी में 27 अप्रैल से 7 मई तक कोलंबो में होने वाली तीन देशों की एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भाग लेंगी। शुचि पूर्व में भी नेशनल सीनियर वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब प्राप्त कर चुकी हैं। वे जबलपुर संभाग की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय टीम में अपना स्थान बनाया है। लगातार अभ्यास से मुकाम पर पहुंची

शुचिता के कोच अनिल सोनी ने बताया कि इस तरह के प्रतिभावान खिलाड़ी कम होते हैं। शुचिता को बतौर कोच उन्होंने गेंद फेंकने का बेहतर तरीका बताया और इस टिप्स को उन्होंने बखूबी समझकर लगातार अभ्यास किया। वे रोजाना तीन सौ से ज्यादा गेंद फेंकती थी, इसी के परिणाम स्वरूप वे आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक गेंदबाज के रूप में शामिल हुई हैं।

 ये भी पढ़िए .....

क्रिकेटर सौम्या तिवारी : जिनकी जिद और जुनून ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

लगभग डेढ़ साल में सपना हुआ पूरा

बता दें कि शुचि के पिता सुधीर उपाध्याय खुद भी मंडला जिले की क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का सपना पूरा हुआ है। वे साल 2003 दिसंबर में प्रदेश की टीम में खेलने लगी थी। सीमित संसाधन के बावजूद उनको बेटी को इस उपलब्धि से दूसरी महिला खिलाड़ियों को संदेश दिया है कि लगन और मेहनत के चलते कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने बताया कि उसकी क्रिकेट में रुचि थी, लेकिन मंडला में लड़कियों के क्रिकेट खेलने की अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए वह लड़कों के साथ खेलती थी। लड़कों ने भी उसे सहयोग किया। उसने कई टूर्नामेंट भी खेले। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता गया। उसने ग्राउंड में लगातार परिश्रम किया।

पुरुष खिलाड़ियों को फिरकी से कर चुकी परेशान

शुचि की क्रिकेट यात्रा रोचक है। उन्होंने मंडला के रामलीला मैदान नावघाट से गली क्रिकेट के साथ अपनी शुरुआत की। फिर मेकल अकेडमी में प्रैक्टिस की। वह ओपन टूर्नामेंट में पुरुष खिलाड़ियों को भी अपनी फिरकी से परेशान कर चुकी हैं। नेशनल सीनियर वुमेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीत चुकी हैं। 

 ये भी पढ़िए .....

आईसीसी अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप ग्वालियर की वैष्णवी और इंदौर की आयुषी शुक्ला का रहा शानदार प्रदर्शन

लेफ्ट ऑर्म बॉलिंग में एक्सपर्ट शुचि ने जबलपुर डिवीजन से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद उनका चयन मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ। शुचि ने साल 2024 में विभिन्न सीरीज में 45 से ज्यादा विकेट लेकर रिकार्ड कायम किया है। वर्तमान में शुचि का देहरादून मैच चल रहा है।

सन्दर्भ स्रोत : देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान