मिसेस वर्ल्ड में भारत का

blog-img

मिसेस वर्ल्ड में भारत का
प्रतिनिधित्व करेंगी इंदौर की चेतना

छाया: चेतना जोशी के फेसबुक अकाउंट से 

• 16 से 21 जनवरी तक अमेरिका में होगा इवेंट, 50 देशों की सुंदरियां होंगी शामिल

इंदौर की चेतना जोशी तिवारी (29) मिसेज वर्ल्ड जैसे इंटरनेशनल पैजेंट 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीअमेरिका के लास वेगास में 16 जनवरी से शुरू होने वाली इस कॉम्पीटिशन में करीब 50 देशों की प्रतिभागी पहुंचेंगी। ये सभी अपने-अपने देश में 'मिसेस कंट्री' का ताज जीत चुकी हैं। यहां अलग-अलग राउंड होगा इसमें कास्टूयम , साक्षात्कार के अलावा कैटवाक होगा। फिनाले में चेतना का मुकाबला इन सभी सुंदरियों से 21 जनवरी को होगा।

पिछले पांचमाह से कर रहीं तैयारी 

इस पैजेंट के लिए चेतना यूं तो मिसेस इंडिया टाइटल जीतने के बाद से ही तैयारी कर रही हैं, लेकिन बीते 5 महीने से सिर्फ और सिर्फ इसी पर ध्यान केन्द्रित था। वे कम्युनिकेशन स्किल, बॉडी लैंग्वेज, रैम्प वॉक, स्टेज प्रजेंटेशन, वॉइस क्राफ्टिंग, माइंडफुलनेस सेशन आदि का अभ्यास कर रही हैं। वे बताती हैं इस तैयारी के दौरान भागवत गीता को बहुत गहराई से समझा और जिया है। इन सभी के साथ मेरा भरोसा मुझे आगे बढ़ाएगा।

बता दें कि उन्होंने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 2023 में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और मिसेज इंडिया इंक सीजन -4 की विजेता बनी थी। चेतना अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक भी हैं। वह आर्ट आफ लिविंग व हेप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं। वे बताती हैं मैं पैजेंट के दौरान और आगे भी योग और अध्यात्म के महत्व को दुनिया में फैलाने का प्रयास करूंगी।

सन्दर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व