भोपाल की श्रेया दीक्षित का बीसीसीआई

blog-img

भोपाल की श्रेया दीक्षित का बीसीसीआई
को-एक्सीलेंस कैम्प अहमदाबाद के लिए चयन

भोपाल। अरेरा अकादमी की होनहार खिलाड़ी श्रेया दीक्षित ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की अखिल भारतीय महिला चयन समिति द्वारा अहमदाबाद में आयोजित होने वाले को-एक्सीलेंस कैंप के लिए चुना गया है। यह कैंप 25 अप्रैल से 21 मई तक चलेगा। श्रेया का यह चयन उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का नतीजा है।

इस सत्र में मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तान के रूप में उन्होंने एक दिवसीय और टी-20 दोनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया। नेशनल टी-20 चैंपियनशिप के पांच मैचों में श्रेया ने तीन अर्धशतक लगाते हुए कुल 285 रन बनाए। इसके साथ ही अपनी राइट आर्म आफ स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने पांच विकेट भी झटके। नेशनल एक दिवसीय चैंपियनशिप में भी श्रेया ने दो अर्धशतक की मदद से 204 रन बनाए और कुल नौ विकेट अपने नाम किए। मध्य प्रदेश से इस प्रतिष्ठित कैंप के लिए केवल दो खिलाड़ियों का चयन किया गया श्रेया के अलावा इंदौर से प्रेरणा व्यास शामिल हैं।

श्रेया के चयन पर बीडीसीए के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण सहित अरेरा अकादमी के मुख्य कोच सुरेश चैनानी ने शुभकामनाएं दी। श्री चैनानी ने बताया कि श्रेया बचपन से ही लगातार अरेरा अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर मध्यप्रदेश एवं अरेरा अकादमी का गौरव बढ़ा रही है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व