भोपाल की प्रिया ने जीता मिसेज

blog-img

भोपाल की प्रिया ने जीता मिसेज
इंडिया नॉर्थ ज़ोन का खिताब

छाया : दैनिक भास्कर

नेशनल प्रीमियर ब्यूटी ग्रांड फिनाले वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया-2024 में भोपाल की प्रिया सिंह ने मिसेज इंडिया नॉर्थ जोन का खिताब जीता। हाल ही में इस ब्यूटी बेस्ड पीजेंट के लिए दिल्ली के एक होटल में चौथे सीजन की प्रतियोगिता राखी गई थी।

10 हजार महिलाओं में 23 का हुआ चयन

पेशे से फिटनेस ट्रेनर प्रिया ने बताया कि वर्ष 1998 में कॉलेज में पहली बार किसी पेजेंट में हिस्सा लिया था। उस वक्त मैं मिस इलाहाबाद बनी थी। फिर शादी और फैमिली को मैनेज करने में वक्त नहीं मिल पाया। 26 साल बाद एक बार फिर मैं इस तरह के प्लेटफॉर्म पर उतरी हूं। इसके लिए मेरी बेटियों ने मुझे प्रोत्साहित किया। पीजेंट के लिए शुरुआती राउंड ऑनलाइन थे, जिसमें सवाल- जवाब, ऑनलाइन इंटरव्यू कॉल के बाद अंततः 23 फाइनलिस्ट को दिल्ली ग्रांड फिनाले राउंड के लिए बुलाया गया। इस प्रतियोगिता के लिए भारत और दुबई से 10 हजार फॉर्म आए थे, जिनमें से सिर्फ 23 महिलाओं को फिनाले के लिए चुना गया।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान