लगातार दूसरा हॉकी वर्ल्डकप खेलने वाली मप्र की

blog-img

लगातार दूसरा हॉकी वर्ल्डकप खेलने वाली मप्र की
पहली खिलाड़ी होंगी भोपाल की खुशबू

 • 29 नवंबर से सेंट टियागो में खेला जाएगा महिला हॉकी वर्ल्डकप

भोपाल। 29 नवंबर से चिली सेंट टियागो में होने वाले जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप में खुशबू खान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे मप्र की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी होंगी जो लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खेलेंगी। पिछले साल अप्रैल में साउथ अफ्रीका में हुए जूनियर विमन एस वर्ल्ड कप में भी खुशबू भारतीय टीम में शामिल की गई थी। वे इस टीम की गोल कीपर होंगी। इससे पहले खुशबू दस इंटरनेशनल और आठ नेशनल हॉकी टूर्नामेंट भी खेल चुकी हैं। वे पिछले कई महीनों से बेंगलुरु में चल रहे कैंप में टीम के साथ अभ्यास कर रही हैं।

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में सीखी हैं हॉकी की शुरुआती बारीकियां

खुशबू ने अपनी शुरुआती हॉकी मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम मयूर पार्क भोपाल में सीखी हैं। तब यहां मप्र हॉकी अकादमी भोपाल में कोच अशोक ध्यानचंद थे। चूंकि भोपाल में महिला हॉकी अकादमी है नहीं। फीडर सेंटर हैं, जो ऐशबाग और आरिफ नगर मैदान पर संचालित हैं। ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में प्रदेश के चुनिंदा खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। उन्हीं चुनिंदा लड़कों के बीच खुशबू ने हॉकी खेली और विकेटकीपिंग की बारीकियां सीखीं। उसी का उन्हें अपने करियर में फायदा हुआ और अब अपना दूसरा वर्ल्ड कप खेलने जा रही हैं। खुशबू ने कहा कि उनकी तैयारी अच्छी रही है। वह वहां पर अपनी तैयारी के हिसाब से ही खेलेंगी। वे बताती हैं कि कैंप में पेनल्टी कॉर्नर रोकने पर भी काफी मेहनत कराई गई है। इसका भी हमें वहां पर फायदा मिलेगा।

संदर्भ स्रोत - दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व